A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में आयरलैण्ड की महिला की नग्न अवस्था में मिला शव, एक गिरफ्तार

गोवा में आयरलैण्ड की महिला की नग्न अवस्था में मिला शव, एक गिरफ्तार

पणजी: दक्षिण गोवा के समुद्र तट पर 28 वर्षीय एक ब्रिटिश महिला का शव मिला है जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को इस मामले में उसकी कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया। कानाकोना के

Irish Woman- India TV Hindi
Irish Woman

पणजी: दक्षिण गोवा के समुद्र तट पर 28 वर्षीय एक ब्रिटिश महिला का शव मिला है जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को इस मामले में उसकी कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया। कानाकोना के पुलिस उपाधीक्षक सैमी टवारेस ने बताया कि यहां से 80 किलोमीटर दूर दक्षिण गोवा के देवबाग गांव के दूर-दराज के एक समुद्र तट पर इस महिला का निर्वस्त्र शव मिला। उसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट था।

उन्होंने बताया कि वह इस साल 23 फरवरी को गोवा आयी थी और तब से वह दक्षिण गोवा में छुट्टियां मना रही थीं। अधिकारी ने कहा, उसका शव मिलने से कुछ घंटे पहले उसे कानाकोना में स्थानीय लोगों के साथ होली खेलते देखा गया था। टवारेस ने बताया कि महिला के चेहरे पर किसी कुंद वस्तु से प्रहार किया गया था। यह हत्या का मामला है। मौत की सटीक वजह का पता लगाने के लिए शव को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में देवबाग के नजदीक स्थित कानाकोना गांव के हिस्ट्रीशीटर विकास भगत को आज गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

Latest India News