A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: मां के दूध के खिलाफ सलाह देने पर मुस्लिम उपदेशक गिरफ्तार

केरल: मां के दूध के खिलाफ सलाह देने पर मुस्लिम उपदेशक गिरफ्तार

केरल की पुलिस ने एक नवजात शिशु के पिता को गिरफ्तार करने के बाद आज सुबह एक मुस्लिम धार्मिक उपदेशक को मां के दूध के बारे में गलत सलाह देने के कारण हिरासत में ले लिया।

islamic cleric arrested for preventing breast feeding to...- India TV Hindi
islamic cleric arrested for preventing breast feeding to newborn baby

कोझिकोड: केरल की पुलिस ने एक नवजात शिशु के पिता को गिरफ्तार करने के बाद आज सुबह एक मुस्लिम धार्मिक उपदेशक को मां के दूध के बारे में गलत सलाह देने के कारण हिरासत में ले लिया। उपदेशक ने पांचवें अजान तक शिशु को मां का दूध नहीं पिलाने की सलाह दी थी। यह गिरफ्तारी कई बार चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लोगों के कहने पर भी मां द्वारा बुधवार दोपहर 1.30 बजे पैदा हुए अपने दूसरे बच्चे को धार्मिक कारणों से दूध पिलाने से इनकार करने के बाद हुई।

पुलिस ने शुक्रवार को नवजात शिशु के पिता अबुबाकर को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने सच बता दिया जिसके बाद शनिवार सुबह पुलिस ने हैदरोस थांगल को भी हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने शिशु को उसके अधिकार से वंचित रखने के कारण माता-पिता के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Latest India News