नयी दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को साल 2014 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा है। इस पुरस्कार की घोषणा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति ने साल 2014 में की थी। इस पुरस्कार में एक ट्रॉफी, एक करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
ISRO के अध्यक्ष किरण कुमार ने संगठन की तरफ से इस पुरस्कार को ग्रहण किया। ISRO को यह सम्मान मंगल मिशन तथा अंतरिक्ष के उपयोग को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
ट्रॉफी में इंदिरा गांधी के चित्र को जयपुर लघु चित्रकला की परंपरा के तहत तैयार किया गया है। इससे पहले यह अवार्ड अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, नामीबिया के नेता साम नुजोमा, केन्या के पर्यावरणविद वांगरी माथाई और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को दिया गया है।
Latest India News