A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: चुनाव केंद्र बनाई गई दो स्कूली इमारतों में लगायी आग

J&K: चुनाव केंद्र बनाई गई दो स्कूली इमारतों में लगायी आग

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में असामाजिक तत्वों ने दो सरकारी विद्यालयों में आग लगा दी। इन दोनों विद्यालयों को अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र के बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव केंद्र बनाया गया था।

J&K fire in two school buildings made in polling center- India TV Hindi
J&K fire in two school buildings made in polling center

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में असामाजिक तत्वों ने दो सरकारी विद्यालयों में आग लगा दी। इन दोनों विद्यालयों को अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र के बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव केंद्र बनाया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात शोपियां जिले के पद्दारपुरा इलाके में असामाजिक तत्वों ने एक सरकारी विद्यालय के भवन में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस स्कूल भवन को चुनावी केंद्र बनाया गया था। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन इससे भवन को आंशिक नुकसान हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि कल रात शरारती तत्वों ने पुलवामा जिले के अरिहल इलाके की एक अन्य स्कूली इमारत में आग लगा दी। पुलिस बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझायी। अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में कुलगाम, पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिले आते हैं, जहां बुधवार को चुनाव होना है।

Latest India News