श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका जिससे एक नागरिक की मौत हो गई और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से 31 किलोमीटर दूर जिले के मुरम चौक पर कानून व्यवस्था के लिए तैनात सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने बताया कि हमले में एक नागरिक की मौत हो गई है। नागरिक की पहचान मोहम्मद अयूब वानी के रूप में हुई है। इस हमले में सीआरपीएफ कांस्टेबल दलजीत किरण घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और आतंकवादियों की तलाश के अभियान शुरू किया गया है।
Latest India News