A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेरा कोई घर नहीं लेकिन मुझे घर-घर की कहानी मालूम है: जैन मुनि तरुण सागर

मेरा कोई घर नहीं लेकिन मुझे घर-घर की कहानी मालूम है: जैन मुनि तरुण सागर

जैन मुनि तरुण सागर जी का कहना है कि पुरुष समाज में नंबर वन पर है जबकि महिलाओं का स्थान दूसरा है।

Aap ki Adalat- India TV Hindi
Aap ki Adalat

नई दिल्ली: जैन मुनि तरुण सागर जी का कहना है कि पुरुष समाज में नंबर वन पर है जबकि महिलाओं का स्थान दूसरा है। उन्होंने अपने इस बयान के पीछे के तर्कों को समझाते हुए कहा कि नारी अपनी जगह महत्वपूर्ण है लेकिन यह कुदरत की जो व्यवस्था है उसे मानना चाहिए। 

जैन मुनि तरुण सागर इंडिया टीवी के शो आपकी अदालत में रजत शर्मा के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस शो का प्रसारण शनिवार रात 10 बजे होगा।

वहीं तरुण सागर जी से जब यह सवाल पूछा गया कि आपने तो शादी नहीं की, आपका परिवार नहीं है लेकिन आप लोगों को बताते हैं कि पति-पत्नी के रिश्ते कैसे अच्छे होने चाहिए। इस पर जैन मुनि ने कहा कि मेरा कोई घर नहीं है लेकिन मुझे घर-घर की कहानी मालूम है।

Latest India News