A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: बस खाई में गिरी, 22 यात्रियों की मौत, 34 घायल

जम्मू-कश्मीर: बस खाई में गिरी, 22 यात्रियों की मौत, 34 घायल

जम्मू-कश्मीर में बस खाई में गिरने से 22 यात्रियों की मौत होने की खबर है। हादसे में 34 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

Jammu bus accident- India TV Hindi
Jammu bus accident

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बस खाई में गिरने से 22 यात्रियों की मौत होने की खबर है। हादसे में 34 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसा रियासी के पास उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी बस अचानक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। बताया जाता है कि बस रियासी से बक्कल जा रही थी। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के मुताबिक जम्मू से 80 किलोमीटर दूर रियासी के गुरु नानक चौक की सड़क पर बस गहरी खाई में जा गिरी। घायलों में 14 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। 

Latest India News