A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया

नई दिल्ली: उच्च स्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भारत में अपशिष्ट प्रबंधन तंत्र को समझने के लिए पूर्वी दिल्ली में तकरीबन 30 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैले गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। जापान का

landfill site- India TV Hindi
landfill site

नई दिल्ली: उच्च स्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भारत में अपशिष्ट प्रबंधन तंत्र को समझने के लिए पूर्वी दिल्ली में तकरीबन 30 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैले गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। जापान का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल दिल्ली पहुंचा और उसने पूर्वी दिल्ली की मेयर सत्या शर्मा और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

शर्मा ने कहा, उन्होंने सुबह गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया और वे आज रात वतन रवाना होंगे। फिलहाल भागीदारी की योजना नहीं है लेकिन हमारे अपशिष्ट निपटान तंत्र को सुधारने के लिए बाद में प्रस्ताव आया तो हम उसपर गौर करेंगे।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने कहा कि दाईची तोक्यो बार एसोसिएशन के वकील सातो इजूमी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न कंपनियों के उच्च स्तरीय अधिकारी भी थे। उनलोगों को देश के अपशिष्ट प्रबंधन तंत्र के बारे में समझना था।

मेयर ने कहा, कल उन्हें अपशिष्ट पैदा होने, उसके संग्रह और निपटान के बारे में बताया गया। प्रतिनिधिमंडल कचरा प्रबंधन के मॉडल को जानने का इच्छुक था।

Latest India News