A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेट एयरवेज के पायलट ने की महिला से हाथापाई : हरभजन सिंह

जेट एयरवेज के पायलट ने की महिला से हाथापाई : हरभजन सिंह

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज दावा किया कि जेट एयरवेज के एक विदेशी पायलट ने उड़ान के दौरान एक महिला के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की और उसके साथ हाथापाई की

harbhajan singh- India TV Hindi
Image Source : PTI harbhajan singh

मुंबई: क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज दावा किया कि जेट एयरवेज के एक विदेशी पायलट ने उड़ान के दौरान एक महिला के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की और उसके साथ हाथापाई की एवं एक दिव्यांग के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। घटना पर खेद जाहिर करते हुए जेट एयरवेज ने कहा कि जांच के बाद कंपनी की नीति के अनुसार सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। विमान कंपनी ने कहा है कि संबंधित पायलट को घटना के दिन से ही रोस्टर से हटा दिया गया है। क्रिकेटर ने जेट एयरवेज की छह अप्रैल की चंडीगढ़-मुंबई उड़ान के दौरान हुई घटना के बारे में ट्वीट किया है। 

हरभजन ने हालांकि पीटीआई-भाषा को बताया कि वह उड़ान के दौरान मौजूद नहीं थे बल्कि एक परिचित के जरिये उनको घटना के बारे में जानकारी मिली। सिंह ने पीटीआई से कहा, हम गर्व करने वाले भारतीय हैं ना कि ब्लडी इंडियन ...मुझे माफी की जरूरत नहीं है, मैं चाहता हूं कि कैप्टन को भारत से बाहर किया जाए ताकि कोई हमें ब्लडी इंडियन कहने का साहस नहीं कर सके। 

सिंह ने सिलेसिलेवार ट्वीट कर कहा कि पायलट ने ना सिर्फ महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया बल्कि एक दिव्यांग के खिलाफ अपशब्दों का भी प्रयोग किया। क्रिकेटर ने घटना को शर्मनाक करार देते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, जेट एयरवेज के इस बन्र्ड होएसलिन नामक पायलट ने हमारे साथी भारतीयों से कहा (ब्लडी इंडियन मेरी उड़ान से बाहर जाओ) जबकि वह यहां कमा रहा है। 

Latest India News