रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए साल के सन्देश के दौरान बेईमानों पर नकेल कसे जाने के संकल्प की सराहना करते हुए कहा है कि उनके संकल्पित कामों में झारखण्ड की सरकार और नागरिक भी साथ देंगे।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के संबोधन में हर वर्ग के लिए कोई न कोई योजना है। बैंको की व्यापक भूमिका निभाने के आह्वान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में इसपर सरकार ने कोशिशें शुरू कर दी है जिसे आगे भी ले जाया जायेगा। गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए घर निर्माण के लिए ब्याज दरों में कमी करने की घोषणा को उन्होंने बड़ा फैसला बताते हुए कहा कि यह सबका साथ सबका विकास के संकल्प के अनुरूप है।
किसानों के लिए रुपे कार्ड देने का भी मुख्यमंत्री ने स्वागत किया है। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी योजनाओ की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। नोटबंदी के फैसले को जिस तरह आम लोगों का साथ मिला, प्रधानमंत्री की नयी घोषणाएं देश के लिए क्रन्तिकारी साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के संकल्प का साथ देने और देश को नयी ऊंचाइयों पर पहुचाने के लिए आम जनता से अपील की है।
Latest India News