A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: JNU का छात्र मृत मिला, एमफिल कर रहा था मुथुकृष्णन

दिल्ली: JNU का छात्र मृत मिला, एमफिल कर रहा था मुथुकृष्णन

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के 27 साल के एक छात्र ने दक्षिण दिल्ली के मुनिरका इलाके में आज शाम अवसाद के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि रजनी

jnu student- India TV Hindi
jnu student

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के 27 साल के एक छात्र ने दक्षिण दिल्ली के मुनिरका इलाके में आज शाम अवसाद के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मुथुकृष्णन जीवानाथम नाम का यह युवक जेएनयू में एमफिल का छात्र था। अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि क्या उसके यह कठोर कदम उठाने के पीछे विश्वविद्यालय का कोई मुद्दा है।

ये भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह निजी कारणों को लेकर अवसाद में था। पुलिस ने उसका शव पंखे से लटका पाया।

बता दें कि मुथुकृष्णन जीवानाथम ने फेसबुक पर रजनी कृष के नाम से अपना प्रोफाइल बनाया था जिस पर 10 मार्च को उन्होंने कुछ पोस्ट में जेएनयू में समानता के मुद्दे पर सवाल उठाए थे।

Latest India News