न्यायमूर्ति कर्णन ने अब प्रधान न्यायाधीश सहित 8 न्यायाधीशों को सुनाई सजा
देश की शीर्ष अदालत से चल रहे गतिरोध को नया मोड़ देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सी. एस. कर्णन ने सोमवार को प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर और शीर्ष अदालत के सात अन्य न्यायाधीशों को पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
