A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कानपुर ट्रेन हादसे का मास्टरमाइंड काठमांडू से गिरफ्तार, दुबई में रची थी हादसे की साजिश

कानपुर ट्रेन हादसे का मास्टरमाइंड काठमांडू से गिरफ्तार, दुबई में रची थी हादसे की साजिश

नई दिल्ली: पिछले साल कानपुर में हुए रेल हादसे के मुख्य साजिशकर्ता शमशुल होदा को नेपाल की राजधानी काठमांडू से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शमशुल होदा भारत में

Kanpur Train Accident- India TV Hindi
Kanpur Train Accident

नई दिल्ली: पिछले साल कानपुर में हुए रेल हादसे के मुख्य साजिशकर्ता शमशुल होदा को नेपाल की राजधानी काठमांडू से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शमशुल होदा भारत में कई ट्रेन हादसों के लिए जिम्मेदार है। सूत्रों के मुताबिक होदा पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम करता है और जिसने दुबई में बैठकर भारत की ट्रेनों को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

होदा की गिरफ्तारी इंटेलिजेंस ब्यू्रो, रॉ और एनआईए के संयुक्त  प्रयास से हुई है। सूत्रों के अनुसार उसे दुबई से काठमांडु के लिए डिपोर्ट किया गया है। फिलहाल उसे नेपाल पुलिस की टीम ने अपने कब्जे‍ में लिया हुआ है।

वहीं खबर यह भी आ रही है कि शमशुल होदा को नेपाल के कलैया ले जाया गया है। सूत्रों की मानें तो होदा ने ट्रेन हादसे की साजिश रचे जाने में पाकिस्ताेनी कनेक्श न को भी स्वीूकार कर लिया है। भारतीय खुफिया अधिकारी उससे कड़ी पूछताछ कर रहे हैं।

बता दें कि भारतीय जांच एजेंसी को कानपुर रेल हादसे में साजिश के अहम सबूत मिले थे। कानपुर हादसे में लगभग 151 लोगों की जान गयी थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। कानपुर हादसा पिछले साल 28 दिसंबर को हुआ था।

नेपाल से गिरफ्तार ब्रिज किशोर गिरी के फोन से एक ऑडियो क्लिप बरामद किया गया था जिसमें कानपुर रेल हादसे की साजिश की बातचीत है। नेपाल पुलिस ने एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियों को यह आडियो क्लिप सौंप दी है। एनआईए ने हाल में तीन एफआईआर दर्ज की हैं।

Latest India News