A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: धरने पर बैठे कपिल मिश्रा पर हमला, युवक ने थप्पड़ मारने की कोशिश की

VIDEO: धरने पर बैठे कपिल मिश्रा पर हमला, युवक ने थप्पड़ मारने की कोशिश की

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी साथियों के खिलाफ मोर्चा खोले आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को थप्पड़ मारने की कोशिश की गई।

Kapil mishra- India TV Hindi
Kapil mishra

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी साथियों के खिलाफ मोर्चा खोले आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को थप्पड़ मारने की कोशिश की गई। इससे पहले की धरनास्थल पर उनपर हमला किया जाता वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने शख्स को पकड़कर हिरासत में ले लिया। कपिल मिश्रा अपनी मांगों को लेकर अपने घर पर अनशन पर बैठे हुए हैं। हमला करनेवाले शख्स का नाम अंकित भारद्वाज बताया जा रहा है।

वीडियो देखें:-

आपको बता दें कि कपिल मिश्रा दिल्ली के सीएम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने आप नेताओं के विदेश यात्रा की जानकारी मांगी है। कपिल ने यह मांग रखी है जबतक आम आदमी पार्टी इन नेताओं के विदेश दौरे की जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगी तबतक वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे। इससे पहले भी कपिल मिश्रा ने कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Latest India News