A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डीयू छात्रा गुरमेहर को दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज

डीयू छात्रा गुरमेहर को दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की छात्रा गुरमेहर कौर को दुष्कर्म की धमकी देने के मामले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की। दिल्ली महिला आयोग (DCW)

gurmehar kaur- India TV Hindi
gurmehar kaur

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की छात्रा गुरमेहर कौर को दुष्कर्म की धमकी देने के मामले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को डीयू छात्रा को मिल रही धमकी को लेकर पत्र लिखे जाने के एक दिन बाद यह एफआईआर दर्ज की गई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने आईएएनएस से कहा कि आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत अश्लील सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से फैलाने व भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए के तहत यौन उत्पीड़न व धारा 506 के तहत आपराधिक धमकी देने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पाठक ने कहा, "इसे दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज किया गया है क्योंकि यह मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ है।"

कौर ने सोमवार को मालीवाल के साथ मुलाकात में ऑनलाइन धमकियों के खिलाफ शिकायत की थी। इस तरह की धमकियां लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा को आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू करने के बाद से मिल रही थीं।

कौर ने फेसबुक पर तख्तियों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें एक पर लिखा था, "मैं दिल्ली विश्वविद्यालयकी एक छात्रा हूं। मुझे एबीवीपी का डर नहीं है। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्र मेरे साथ है।"

Latest India News