A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करूणानिधि की तबियत फिर खराब, अस्पताल में भर्ती

करूणानिधि की तबियत फिर खराब, अस्पताल में भर्ती

द्रमुक अध्यक्ष एम. करूणानिधि को जुकाम और अपच की शिकायत के बाद आज यहां देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

karunanidhi hospitalized again- India TV Hindi
karunanidhi hospitalized again

चेन्नई: द्रमुक अध्यक्ष एम. करूणानिधि को जुकाम और अपच की शिकायत के बाद आज यहां देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 93 वर्षीय तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री को आज देर रात कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दवा से होने वाली एलर्जी के उपचार बाद करीब एक सप्ताह पहले ही करूणानिधि को इसी अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके करुणानिधि को बीते 1 दिसंबर को अस्पातल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें एलर्जी की समस्या थी। एक सप्ताह अस्पताल में इलाज के बाद 7 दिसंबर को उन्हें छुट्टी दी गई थी. उन्हें घर पर आराम करने सलाह दी गई थी। संक्रामण से बचाव के चलते वे काफी दिनों से लोगों से भी नहीं मिल रहे थे।
 
पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपने नेता को देखने के लिए अस्पताल न जाने की सलाह जारी की है, ताकि उनके उपचार में बाधा उत्पन्न ने हो।

Latest India News