A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: गुस्साए ग्राहकों ने कोल्लम में बैंक का शीशे का दरवाजा तोड़ा

केरल: गुस्साए ग्राहकों ने कोल्लम में बैंक का शीशे का दरवाजा तोड़ा

कोल्लम जिले में स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की एक शाखा के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे ग्राहकों ने अधिकारियों द्वारा शटर गिराने के निर्णय के बाद आक्रोश में आकर कथित तौर पर बैंक का शीशे का दरवाजा तोड़ दिया।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

तिरवनंतपुरम: कोल्लम जिले में स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की एक शाखा के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे ग्राहकों ने अधिकारियों द्वारा शटर गिराने के निर्णय के बाद आक्रोश में आकर कथित तौर पर बैंक का शीशे का दरवाजा तोड़ दिया। भारी भीड़ के चलते बैंक अधिकारियों ने शटर गिराने का निर्णय किया था।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैंक अधिकारियों ने कहा कि शनिवार सुबह ववक्कम में SBT की शाखा में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के चलते अधिकारियों ने कुछ समय के लिए शटर गिराने का निर्णय किया क्योंकि करीब 200 लोग इस शाखा के भीतर थे। इस बीच, तमिलनाडु में आज तीसरे दिन एटीएम से नकदी खत्म हो गई जिससे 500 और 1,000 रपये के बंद हुए नोटों को बदलने के लिए लाइन में लगे ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

शनिवार को केवल चुनिंदा एटीएम ही चालू रहे जिससे लोगों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों में भारी हताशा देखी गई। वहीं बैंकों में लगातार नकदी की भारी मांग बनी रही।

Latest India News