चंडीगढ़: भाजपा सांसद किरण खेर ने आज यहां केंद्र सरकार की उजाला योजना की शुरूआत की और बिजली उपभोक्ताओं से ज्यादा स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए उर्जा प्रभावी उपकरणों का इस्तेमाल करने को कहा।
खेर ने यहां उन्नत जीवन बाई अफोर्डेबल एलईडी एंड अप्लाइंसेज फॉर ऑल (उजाला) योजना का उद्घाटन किया। इस योजना का उद्देश्य 30 लाख एलईडी बल्ब, 10 लाख एलईडी ट्यूब लाइटें और एक लाख बीईई पांच सितारा निर्धारित ऊर्जा कुशल पंखे उपभोक्ताओं में बांटने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिये उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 175 करोड़ रूपये की सालाना बचत होने का अनुमान है। इसके साथ ही करीब 45 करोड़ किलोवॉट वार्षिक उर्जा की बचत होगी।
किरण ने कहा, देश भर में उपभोक्ताओं ने उजाला योजना को व्यापक रूप से स्वीकार किया है। इस योजना से न सिर्फ चंडीगढ़ के लोगों का बिजली बिल बचेगा बल्कि शहर के लिए 100 मेगावाट बिजली की मांग की भी बचत होगी। इस योजना से कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी जिससे पर्यावरण ज्यादा स्वच्छ और हरित होगा।
Latest India News