A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हवाला कारोबारी पारसमल लोढ़ा ने कमीशन पर बदले 25 करोड़ के पुराने नोट, अरेस्ट

हवाला कारोबारी पारसमल लोढ़ा ने कमीशन पर बदले 25 करोड़ के पुराने नोट, अरेस्ट

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हवाला व्यापारी पारसमल लोढ़ा को 25 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के पुराने नोटों को नई मुद्रा में परिवर्तित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने गुरुवार

parasmal lodha- India TV Hindi
parasmal lodha

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हवाला व्यापारी पारसमल लोढ़ा को 25 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के पुराने नोटों को नई मुद्रा में परिवर्तित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने गुरुवार को बताया कि हवाला कारोबरी ने व्यापारी जे. शेखर रेड्डी और वकील रोहित टंडन के पुराने नोटों को नई मुद्रा में बदलने की कोशिश की। कोलकाता के इस व्यापारी को बुधवार रात प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पूछताछ के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ईडी अधिकारियों ने कहा, "हमने शेखर रेड्डी और रोहित टंडन के 25 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के पुराने नोटों को नई मुद्रा में रूपांतरित करने को लेकर पूछताछ के लिए बुधवार को लोढ़ा को बुलाया था। उन्हें बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया।" केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व बोर्ड सदस्य व उद्योगपति जे. शेखर रेड्डी और अन्य दो को काले धन को वैध बनाने के आरोप में चेन्नई से गिरफ्तार किया था।

आयकर विभाग ने हाल ही में इनके पास से 177 किलोग्राम सोना, अमान्य घोषित 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों में 96 करोड़ की नकदी और नए नोटों में 34 करोड़ की नकदी जब्त की थी।

इस मामले के सिलसिले में आयकर अधिकारियों ने बुधवार को 12 स्थानों पर छापा मारा। इनमें तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी. राम मोहन राव के आवास पर की गई छापेमारी भी शामिल है। छापेमारी गुरुवार सुबह समाप्त हुई।

राज्य सचिवालय में राव के दफ्तर और उनसे तथा उनके बेटे से संबंधित अन्य स्थानों पर भी छापा मारा।

Latest India News