A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता कांड: डे परिवार के एक और सदस्य पार्थ डे का जला हुआ शव मिला

कोलकाता कांड: डे परिवार के एक और सदस्य पार्थ डे का जला हुआ शव मिला

कोलकाता: पार्थ डे आज अपने घर में मृत पाए गए। वह 2015 में तब सुर्खियों में आए थे जब पुलिस ने उन्हें उनके घर में अपनी बड़ी बहन के शव और दो कुत्तों के कंकाल

partha de- India TV Hindi
partha de

कोलकाता: पार्थ डे आज अपने घर में मृत पाए गए। वह 2015 में तब सुर्खियों में आए थे जब पुलिस ने उन्हें उनके घर में अपनी बड़ी बहन के शव और दो कुत्तों के कंकाल के साथ रहते पाया था। 45 वर्षीय डे को कुछ महीने पहले मानसिक रोगी अस्पताल से छुट्टी दी गई थी और तबसे वह यहां के एक फ्लैट में अकेले रह रहे थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक डे ने संभवत: आत्महत्या की और उनका शव वाटगुंगे स्ट्रीट के फ्लैट में स्नान घर के अंदर पाया गया जहां वह पिछले कुछ महीने से रह रहे थे। डे के शव के पास पेट्रोल की एक बोतल और माचिस भी बरामद की गयी।

अधिकारी ने पीटीआई को बताया, पड़ोसियों की शिकायत पर आज दोपहर जब हम फ्लैट में पहुंचे तो डे के शव को स्नान घर के अंदर आधा जला हुआ पाया। वह मर चुके थे। उन्होंने आत्महत्या के लिए संभवत: पेट्रोल का इस्तेमाल किया था...लेकिन इसकी पुष्टि अब भी नहीं हुई है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पुलिस ने डे के पिता अरबिंद डे की मौत की जांच के दौरान दस जून 2015 की रात को डे की बड़ी बहन का शव और दो कुत्तों के कंकाल पाए थे। पुलिस ने कहा कि डे का इलाज मानसिक रोगियों के पावलोव अस्पताल में हुआ। उन्हें दुरूस्त पाए जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

Latest India News