नयी दिल्ली: पाकिस्तानी सैन्य अदालत की ओर से जासूसी के आरोप में कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने से उपजे तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान से फिलहाल सभी तरह की स्तरीय वार्ता रोक दी है। भारत द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद अब अगले सप्ताह की शुरआत में पाकिस्तान के साथ होने वाली समुद्री सुरक्षा वार्ता को रद्द कर दिया है। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली के दौरे पर 16-19 अप्रैल के बीच मछुआरा, खोज और बचाव अभियान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आने वाला था।(भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले)
तटरक्षक बल के सूत्र ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने प्रतिनिधिमंडल के दौरे को मंजूरी नहीं दी। भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत की ओर से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के बाद यह नया घटनाक्रम है। भारत यह बात पहले कह चुका है कि अगर जाधव को फांसी की सजा दी जाती है तो वह इसे पूर्वनियोजित हत्या के रूप में देखेगा।
इससे पहले दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि पर होने वाली बातचीत भी रोक दी गई थी। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी मलेशिया में होने वाले सुल्तान जोहोर कप में पाकिस्तान से न खेलने की बात कहते इस प्रतियोगिता से हटने की बात कही है। हालांकि हॉकी इंडिया ने इसकी वजह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की मौजूदगी को बड़ी वजह बताया है। गौरतलब है कि उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच इसी तरह से संबंधों में जबरदस्त गिरावट आई थी।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में पत्थरबाजों को जवानों ने सिखाया सबक, Video वायरल
भारत का एक गांव जहां 5 दिनों तक निर्वस्त्र रहती हैं शादीशुदा महिलाएं!
Latest India News