A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: कुलगाम में कैश वैन पर आतंकी हमला, 5 पुलिसकर्मी शहीद, 2 बैंक सुरक्षागार्ड भी मारे गए

J&K: कुलगाम में कैश वैन पर आतंकी हमला, 5 पुलिसकर्मी शहीद, 2 बैंक सुरक्षागार्ड भी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बैंक कैश वैन पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 5 पुलिस कर्मी और दो सुरक्षा गार्ड शहीद हो गए हैं।

cash van attack- India TV Hindi
cash van attack

कुलगाम: जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने एक कैश वैन पर हमला कर दिया और 5 पुलिसकर्मियों व दो बैंककर्मियों की हत्या कर दी। यह घटना पोमबई गांव में हुई, जब अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर बैंक की नकदी वैन को निशाना बनाया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों ने वैन में बैठे लोगों पर गोली चलाई।" हमलावर मारे गए पुलिसकर्मियों की राइफल अपने साथ ले गए। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने हत्यारों की खोज शुरू कर दी है।

कैश वैन ने नीहमा गांव की बैंक की शाखा में नकदी जमा कर दी थी। वैन जब कुलगाम शहर लौट रही थी, तब उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिसवालों के हथियार भी छीन लिए हैं। पांच से 6 आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

वहीं दूसरी और पाकिस्तानी सेना एक बार फिर कायराना हरकत की है। जम्मू कश्मीर के मेंढर में पाकिस्तानी सेना की BAT की टुकड़ी ने दो भारतीय शहीदों के शव के साथ बर्बरता की है।

Latest India News