A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी: RBI के प्रवेश द्वार पर ‘टॉपलेस’ हुई महिला, सुरक्षा कर्मी हक्के-बक्के रह गए

नोटबंदी: RBI के प्रवेश द्वार पर ‘टॉपलेस’ हुई महिला, सुरक्षा कर्मी हक्के-बक्के रह गए

नई दिल्ली: अपने कुछ पुराने नोट बदलवाने में सफल नहीं होने पर एक गरीब और हताश महिला ने आज यहां आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने अपने कपड़े उतार कर विरोध जताया। (देश-विदेश की बड़ी

old currency- India TV Hindi
old currency

नई दिल्ली: अपने कुछ पुराने नोट बदलवाने में सफल नहीं होने पर एक गरीब और हताश महिला ने आज यहां आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने अपने कपड़े उतार कर विरोध जताया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

महिला के साथ उसका बच्चा भी था और वह पुराने नोट बदलने का बार बार अनुरोध कर रही थी लेकिन इमारत के बाहर खड़े गार्ड ने जब उसे लौटा दिया तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। वह इसके विरोध में आरबीआई के प्रवेश द्वार के सामने धरने पर बैठ गई।

जब गार्डों ने उसे जबरन प्रवेश द्वार से हटाने की कोशिश की तो गुस्से में उसने अपने कपड़े उतार दिए जिससे आसपास के लोग और सुरक्षा कर्मी हक्का-बक्का रह गए। बाद में आरबीआई के गार्डों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को उसके बच्चे के साथ थाने ले जाया गया और इस तरह से हाईप्रोफाइल इमारत पर यह नाटक खत्म हुआ। आरबीआई का यह कार्यालय संसद भवन से चंद कदमों की दूरी पर है।

नोट बदलवाने आए कुछ सेवानिवृत्त बुजुर्ग व्यक्तियों सहित अन्य लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आठ नवंबर को अपने संबोधन में वायदा किया था कि पुराने नोटों को 31 मार्च तक आरबीआई के चुनिंदा दफ्तरों में बदलवाया जा सकता है, लिहाजा सरकार को इससे पीछे नहीं हटना चाहिए।

Latest India News