A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विकास कोई भी करे उसकी सराहना होनी चाहिए: राजनाथ

विकास कोई भी करे उसकी सराहना होनी चाहिए: राजनाथ

: केंद्रीय गृहमंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास पर विवाद नहीं होना चाहिए, विकास कोई भी सरकार करे सराहना होनी चाहिए। इस दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद थे..

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

लखनऊ:  केंद्रीय गृहमंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास पर विवाद नहीं होना चाहिए, विकास कोई भी सरकार करे सराहना होनी चाहिए। इस दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार मेट्रो में केंद्र के साथ काम कर रही, जिसकी सरकार बनेगी वो विकास करेगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु में काम करने की अद्भुत क्षमता है।

राजनाथ ने कहा कि रेलवे के बारे में उनकी कल्पनाशक्ति काफी अच्छी है। उनके साथ काम करने का पहले भी बेहतरीन अनुभव रहा है।

लखनऊ मेट्रो के ट्रायल पर आमंत्रण न मिलने का मलाल नहीं

गृहमंत्री ने कहा कि मेट्रो को लेकर लोग चर्चा बंद करें, विकास कार्यो को लेकर विवाद नहीं होना चाहिए। मेट्रो रेल में भारत सरकार सहयोग कर रही है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भाजपा ने आरोप लगाया था कि लखनऊ मेट्रो में केंद्र की ओर से पैसा दिए जाने के बावजूद उद्घाटन के मौके पर उन्होंने स्थानीय सांसद को निमंत्रण नहीं दिया था।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ को करोड़ों की सौगात देने वाले रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने मोदी सरकार की प्राथमिकता का मॉडल भी सभी के सामने रख दिया।

इससे पहले लखनऊ में कई योजनाओं का लोकार्पण तथा उद्घाटन करने के दौरान प्रभु ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य में केंद्र सरकार करीब 45 हजार करोड़ रुपये पर खर्च करेगी।

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के परिसर में सुरेश प्रभु ने कहा कि हम राजनीति से हटकर रेल की जरूरतों पर ध्यान दे रहे हैं। जिस तरह का मॉडल इस स्टेशन गोमतीनगर रेलवे टर्मिनल का है, उस तरह का पहले देखने को नहीं मिला। हम स्टेशन के बारे में सुनते थे कि वहां गंदगी होगी, लेकिन यह इससे अलग होगा।

इस मौके पर प्रभु ने कहा कि लोगों की जरूरत के हिसाब से आज के सभी कामों का शिलान्यास किया गया है।

सुरेश प्रभु ने कहा कि रेल जनता के लिए यातायात का महत्वपूर्ण साधन है। काफी समय से रेल में निवेश नहीं किया गया। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब खान पान सेवाओं में सुधार करने की जरूरत है। मोदी सरकार रेल में काफी ज्यादा निवेश कर रही है।

प्रभु ने कहा कि गोमतीनगर स्टेशन पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होगा। हम राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। देश के 16 राज्य रेल के साथ मिलकर काम करेंगे। उत्तर प्रदेश के साथ हम ज्वाइंट वेंचर पर काम करेंगे। रेलवे आपकी शिकायतों को गंभीरता से लेता है। रेलवे सेफ्टी फंड बनाने में जुटा है।

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में हम और बड़ी योजना लेकर आएंगे। रेलवे में अभी तक मोदी सरकार ने 43453 करोड़ रुपये का काम किया है। अभी तक दोहरीकरण, नई लाइन, विद्युतीकरण पर काम किया गया। हमने उप्र को 41 नई ट्रेनों की सौगात दी।"

Latest India News