A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: 11 साल की छात्रा से रेप के आरोप में टीचर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: 11 साल की छात्रा से रेप के आरोप में टीचर गिरफ्तार

शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय एक शिक्षक के खिलाफ अपनी ही स्कूल में पढ़ने वाली 11 साल की एक छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

भोपाल: शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय एक शिक्षक के खिलाफ अपनी ही स्कूल में पढ़ने वाली 11 साल की एक छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र मिश्रा ने गुरुवार को बताया, ‘पीड़िता दूसरी कक्षा की छात्रा है। उसने अपने परिजन के साथ अवधपुरी पुलिस थाने में शिकायत की है कि उसके स्कूल के ही शिक्षक ने बुधवार शाम उसके साथ स्कूल परिसर में दुष्कर्म किया।’ 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता काफी लंबे समय से अपनी मां से शिकायत कर रही थी कि आरोपी शिक्षक उसके साथ पिछले साल दिसंबर से छेड़छाड़ करता है और पिटाई भी करता है, लेकिन मां को लगा कि शायद बेटी पढ़ाई से बचने एवं स्कूल न जाने के लिए बहाने बना रही होगी। पीड़िता की मां आरोपी शिक्षक मोहन सिंह के घर पर घरेलू कामकाज करती है और कभी-कभी अपनी बेटी को भी मदद के लिए अपने साथ उसके घर पर ले जाया करती थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार बुधवार शाम आरोपी शिक्षक ने दो छात्राओं को कुछ काम करने के बहाने अपने कार्यालय के कमरे में बुलाया और बाद में उसने एक छात्रा को घर जाने दिया, जबकि पीड़िता को अपने कमरे में रुकने के लिए कहा। शिकायत में कहा गया है कि जैसे ही दूसरी छात्रा कमरे से बाहर गई, आरोपी शिक्षक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजन को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Latest India News