मुंबई से 450 किलोमीटर दूर बुलढ़ाना के हीवारखेडा स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में रहनेवाली नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात को कई दिनों से अंजाम दिया जा रहा था। बच्चियों को स्कूल का हेडमास्टर, टीचर और चपरासी तक अपनी हवस का शिकार बना रहे थे।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
कई बच्चियों के साथ रेप की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस के पास अभी तक एक ही बच्ची की शिकायत आई है।एनसीपी ने इस मामले में महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे का इस्तीफा मांगा है। महाराष्ट्र के डीजीपी ने जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है। बुलढाना में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की खबर के बाद महाराष्ट्र महिला आयोग भी हरकत में आ गया है।
पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस ने बयान जारी करके कहा है कि स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार करने के आदेश भी दे दिये गये हैं और एक टीम बनाई जा रही है जो सभी आश्रमों में जाकर बच्चियों से बात करेगी।
Latest India News