A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुकमा हमले में शामिल 12 नक्सलियों को CRPF ने किया गिरफ्तार

सुकमा हमले में शामिल 12 नक्सलियों को CRPF ने किया गिरफ्तार

छ्त्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले के मामले में चार संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चारों हमले में शामिल थे। ये गिरफ्तारी सुकमा, चिकपाल और फूलबारी गांव से की गई है।

Naxal- India TV Hindi
Naxal

नई दिल्ली: छ्त्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले के मामले में 12 संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी हमले में शामिल थे। ये गिरफ्तारी सुकमा, चिकपाल और फूलबारी गांव से की गई है। जो चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें एक नाबालिग भी शामिल है। (दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी)

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संयुक्त दल ने 18 वर्षीय हंगा मदकामी, 17 साल की हिडमा कुरमी, 42 वर्षीय पुर्जा और आयाती को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों को राज्य पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी नक्सली उसी बटालियन के सदस्य हैं, जिसने 24 अप्रैल को सुरक्षा बलों पर हमले को अंजाम दिया था। हालांकि, हमले का मास्टरमाइंड माने जाने वाला हिडमा अब भी सुरक्षाबलों की गिरफ्त से बाहर है। माना जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों पर इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का बहुत दबाव था।

बता दें कि हाल ही में सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर हमला किया था। इसमें 25 जवान शहीद हो गए थे। चिंतागुफा के पास काला पत्थर इलाके में ये हमला हुआ था। जब हमला हुआ उस वक्त सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के जवान सड़क बनाने के काम में लगे मजदूरों की सुरक्षा में तैनात थे। इस नक्सली हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। ये नक्सली हमला पूरी तरह से नियोजित था और इसे करीब 300 नक्सलियों ने अंजाम दिया था।

जहां पर हमला हुआ वहां पर घना जंगल और जंगल के आगे एक पहाड़ी है। नक्सली हमेशा ऐसे इलाके को ही चुनते हैं जहां आस पास कोई पहाड़ी हो। ये पहाड़ी से हमला करते हुए नीचे आते हैं और हमले के बाद वापस जंगल में छिप कर पहाड़ी पर वापस लौट जाते हैं।

अगले स्लाइड में वीरप्पन को मारने वाला यह IPS ऑफिसर लेगा सुकमा का बदला.....

Latest India News