A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माओवादियों के डर से मलकानगिरि के 13 मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा

माओवादियों के डर से मलकानगिरि के 13 मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा

मलकानगिरि (ओडिशा): मलकानगिरि जिले के कोरकोंडा प्रखंड के तहत एक ग्राम पंचायत में माओवादियों के भय से 13 मतदान केन्द्रों पर पचायत चुनावों के लिए कोई भी व्यक्ति मतदान करने आज नहीं आया। हालांकि,

odisha- India TV Hindi
odisha

मलकानगिरि (ओडिशा): मलकानगिरि जिले के कोरकोंडा प्रखंड के तहत एक ग्राम पंचायत में माओवादियों के भय से 13 मतदान केन्द्रों पर पचायत चुनावों के लिए कोई भी व्यक्ति मतदान करने आज नहीं आया। हालांकि, इस जिले के खैरपुट प्रखंड में मतदान केन्द्रों के सामने बड़ी संख्या में विलुप्तप्राय बोंडा जनजाति समूह के लोगों को लंबी कतारों में लगे देखा गया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अधिकारियों ने कहा कि इन पंचायत चुनावों के लिए कोरकोंडा में नकममुडी ग्राम पंचायत में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल मिलाकर 19 मतदान केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इनमें से 13 मतदान केंद्रों पर दोपहर 12 बजे तक कोई नहीं आया।

उन्होंने कहा कि बाकी छह मतदान केन्द्रों में बहुत कम संख्या में लोगों ने अपने मताधिकारों का उपयोग किया।

मतदान नहीं करने वाले एक ग्रामीण ने कहा, हमने माओवादियों के भय से मतदान नहीं करना पसंद किया। मतदान करने वालों को वे लोग दंडित करेंगे।

Latest India News