A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सचिवालय से 36 घंटे बाद बाहर निकलीं ममता बनर्जी

सचिवालय से 36 घंटे बाद बाहर निकलीं ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 36 घंटे बाद आखिरकार राज्य सचिवालय से बाहर निकलीं। राज्य सरकार को कथित तौर पर अंधेरे में रखकर राज्य में सेना की तैनाती के खिलाफ वह गुरुवार से

Mamta Banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI Mamta Banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 36 घंटे बाद आखिरकार राज्य सचिवालय से बाहर निकलीं। राज्य सरकार को कथित तौर पर अंधेरे में रखकर राज्य में सेना की तैनाती के खिलाफ वह गुरुवार से ही सचिवालय में थीं। सचिवालय से बाहर निकलने से पहले उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में धमकाते हुए कहा कि अगर सेना को नहीं हटाया गया, तो वह कानूनी विकल्प पर विचार करेंगी।

( देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा, "हमने इस तरह की उद्दंडता (केंद्र द्वारा) नहीं देखी। यदि सेना को वापस नहीं बुलाया गया, तो हम कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे।" ममता ने कहा कि उनका सेना के लिए गहरा सम्मान है, लेकिन उस तरीके को लेकर दुखी हैं, जिसमें उनका इस्तेमाल 'राजनीतिक प्रतिशोध की भावना' के लिए किया जा रहा है।

Latest India News