A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार लोगों पर भरोसा नहीं करती: ममता बनर्जी

मोदी सरकार लोगों पर भरोसा नहीं करती: ममता बनर्जी

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बैंकों से रूपये निकालने वाले लोगों की उंगलियों पर न मिटने वाली स्याही लगाने के केन्द्र सरकार के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि सरकार आम आदमी पर विश्वास नहीं करती है।

Mamta Banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI Mamta Banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बैंकों से रूपये निकालने वाले लोगों की उंगलियों पर न मिटने वाली स्याही लगाने के केन्द्र सरकार के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि सरकार आम आदमी पर विश्वास नहीं करती है। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा, '' न मिटनेवाली स्याही के साथ शुरू किया गया यह काला तंत्र सरकार का हताशा भरा कदम है, जो दिखाता है कि यह सरकार आम लोगों पर विश्वास नहीं करती है।''

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा, ''19 नवंबर से उपचुनाव हैं, संभावित वोटरों की उंगलियों पर स्याही लगाने के बारे में चुनाव आयोग क्या कहेगा?''

ममता बनर्जी दिल्ली जा रही हैं और वह वहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से नोटबंदी पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर बात करेंगी। मुख्यमंत्री ने रविवार को राष्ट्रपति से इस मुद्दे पर बातचीत की थी और कहा था कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि राष्ट्रपति से अगले सप्ताह इस मुद्दे पर मिलेंगे। 

Latest India News