A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में बच्ची का ख़ून पीने वाला ''वैम्पायर'' गिरफ़्तार

ओडिशा में बच्ची का ख़ून पीने वाला ''वैम्पायर'' गिरफ़्तार

दक्षिण ओडिशा में गंजाम जिले के छत्रपुर में कल 35 साल के व्यक्ति यू. बैरागी को पुलिस ने 8 साल की एक लडकी के गर्दन से खून पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। लडकी के

man arrested for sucking girls blood- India TV Hindi
man arrested for sucking girls blood

दक्षिण ओडिशा में गंजाम जिले के छत्रपुर में कल 35 साल के व्यक्ति यू. बैरागी को पुलिस ने 8 साल की एक लडकी के गर्दन से खून पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। लडकी के शोर मचाने पर लोगों ने आकर उसे बचाया और इस रक्तपिपासु व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया।

लडकी का नाम है डी. जसमीन।  वह आर्यपल्ली की रहने वाली है। घटना दोपहर की है।  जसमीन अपने  दोस्तों के साथ खेल रही थी कि अचानक बैरागी बच्चों के बीच पहुंचा और उनमें से कइयों को खींचने लगा। उसने जसमीन का हाथ पकडकर उसे खींचते हुए समुद्रतट की तरफ ले गया, और उसके गर्दन पर दांत से काटकर खून पीने लगा।  गांववालों ने जसमीन को बचा लिया, उसे छत्रपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। 

गांववालों का कहना है कि बैरागी इससे पहले जानवरों के गर्दन काटकर उनका खून पी जाता था। ये पहली घटना है जब उसने किसी मानव का खून पीया है।

Latest India News