A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाई की नौकरी पाने के लिए सुपारी देकर कराई हत्या, गिरफ्तार

भाई की नौकरी पाने के लिए सुपारी देकर कराई हत्या, गिरफ्तार

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रेलवे चौकीदार की नौकरी कर रहे एक शख्स के सगे भाई ने ही उसके स्थान पर नौकरी पाने के लिए सुपारी देकर भाड़े के कातिलों से उसकी हत्या

murder- India TV Hindi
murder

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रेलवे चौकीदार की नौकरी कर रहे एक शख्स के सगे भाई ने ही उसके स्थान पर नौकरी पाने के लिए सुपारी देकर भाड़े के कातिलों से उसकी हत्या करा दी और इल्जाम उसके ससुरालवालों पर लगा दिया। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

राजकीय रेलवे पुलिस के क्षेत्राधिकारी आरके गौतम ने बताया कि गत छह दिसंबर को मथुरा में रेलवे में कार्यरत विष्णु प्रसाद की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में उसके भाई कृष्णा ने उसके ससुर व दो सालों को नामज़द करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

क्षेत्राधिकारी आरके गौतम ने बताया कि हत्यारे की पत्नी पूनम द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने उसके पति कृष्णा व 25 हजार रुपए लेकर हत्या करने वाले उसके एक साथी गोपालदास को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश गोपालदास के कब्जे से मृतक का मोबाइल व सुपारी के 10 हजार 80 रुपए बरामद किए हैं। उसने हत्या में एक अन्य के भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। उसकी भी तलाश की जा रही है। 

Latest India News