A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: बेखौफ लुटेरा ATM में करता रहा आग की बौछार, सोती रही पुलिस

Video: बेखौफ लुटेरा ATM में करता रहा आग की बौछार, सोती रही पुलिस

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक एटीएम लूटने की कोशिश की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। पुलिस चौकी से सटे इस एटीएम में लुटेरा गैस कटर लेकर पहुंच गया और करीब घंटे भर बेखौफ होकर वह एटीएम को काटने की कोशिश करता रहा।

ATM ROBBERY- India TV Hindi
ATM ROBBERY

नई दिल्ली: दिल्ली में नोटों से संबंधी ऐसी-ऐसी घटनाएं हो रही है। जिसके बारें में हम सोच भी नहीं पा रहे है। ऐसे ही दिल्ली में एटीएम से चूरन वाले नोट की साजिश का खुलासा हुआ तो दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक एटीएम लूटने की कोशिश की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। पुलिस चौकी से सटे इस एटीएम में लुटेरा गैस कटर लेकर पहुंच गया और करीब घंटे भर बेखौफ होकर वह एटीएम को काटने की कोशिश करता रहा, लेकिन पास में पुलिश स्टेशन होते हुए भी उन्हें इस बात की भनक नहीं लगी।

ये भी पढ़े-

इस वीडियो को देखकर अब इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि यह लुटेरा कितना बेखौफ है। उसे न तो पुलिस का खौफ है नहीं कानून का डर। यह वीडियों एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे लुटेरे से एटीएम लुटने की साजिश रची। रात के अंधेरे में एक लुटेरा एटीएम में दाखिल होता है, लेकिन वह अपने साथ कुछ नहीं लाया। बाद में वह ्पने साथ गैस कटर आदि समान लेकर आया।

करता रहा एटीएम में आग की बौछार, लेकिन नहीं मिली सफलता
लुटेरा गैस कटर की मदद से मशीन पर आग की बौछार शुरु कर देता है। लुटेरा मशीन के हर उस हिस्से को गलाने की पूरी कोशिश करता है। जहां से उसे रुपये निकलने की ज़रा सी भी गुंजाइश नज़र आती है, लेकिन फिर भी उसे सफलता प्राप्त नहीं हुई।

पुलिस सोती रही, लुटेरा देता रहा वारदात को अंजाम
यह वीडियो 20 फरवरी की रात दनकौर में स्थित ऐक्सीस बैंक का है। यहां से चौकी से महज़ 50 मीटर की दूरी पर है। लुटेरा यह बात अच्ची तरह से जानता था कि एटीएम में  कोई गार्ड मौजूद नहीं रहता। साथ ही लुटेरे को एटीएम में सीसीटीवी के होने की भी खबर थी। इसी कारण लुटेरा पूरे 1 घंटे तक चेहरे पर नकाब डाले अपनी करतूत को अंजाम देता रहा, लेकिन तमाम जानकारियां होने के बावजूद लुटेरे को इस बात की खबर नहीं थी कि एटीएम खाली है। एटीएम में कैश नहीं होने की वजह से लुटेरे की सारी मेहनत खाक हो गई।

देखे वीडियो-

Latest India News