A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मानवता शर्मसार, UP में 90 साल की वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म

मानवता शर्मसार, UP में 90 साल की वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय में एक युवक ने अपनी दादी के समान एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। मानवता

man rapes 90 year old woman in uttar pradesh- India TV Hindi
man rapes 90 year old woman in uttar pradesh

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय में एक युवक ने अपनी दादी के समान एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात से पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की उम्र 90 वर्ष बताई जा रही है। पुराना जमुना घाट निवासी कुंती देवी (बदला हुआ नाम) शुक्रवार रात अपने घर में सो रही थी। आधी रात के बाद आलोक निषाद उर्फ बाबू नशे में धुत्त होकर कुंती के घर में घुस गया। उसने दादी समान कुंती को सोते समय दबोच लिया और दुष्कर्म करने लगा। बुजुर्ग महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए।

वरदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी का पड़ोसियों ने पीछा किया और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने उसकी धुनाई भी की। पीड़िता की बहू का कहना है कि आलोक ने एक हफ्ते पहले भी घर में घुसकर कुंती देवी के साथ दुष्कर्म किया था। उस दिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात से पुलिस वाले भी दंग है।

Latest India News