A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Manipur Election: दूसरे और आखिरी दौर में 86 फीसदी मतदान

Manipur Election: दूसरे और आखिरी दौर में 86 फीसदी मतदान

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में करीब 86 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक वर्ष 2009 के बाद सर्वाधिक मत प्रतिशत है। राज्य की कुल 60 में से 22 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ।

Manipur Gfx- India TV Hindi
Image Source : PTI Manipur Gfx

इंफाल: मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में करीब 86 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक वर्ष 2009 के बाद सर्वाधिक मत प्रतिशत है। राज्य की कुल 60 में से 22 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार देवांगन ने बताया कि मत प्रतिशत के और उपर जाने की संभावना है क्योंकि कई मतदान केंद्रों के बाहर अब भी लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, हम अंतिम आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि तामेंलेंग विधानसभा क्षेत्र के कुछ चुनाव केंद्रों के बाहर हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान प्राय: शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि चंदेल विधानसभा सीट में कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को नुकसान पहुंचाये जाने की खबरें मिली। हालांकि, कुछ समय के भीतर ही ईवीएम बदल दिये गये। 

घाटी के थाउबल और पर्वतीय उखरूल, चंदेल, तामेंलोंग और सेनापति जिलों के 22 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ। राज्य विधानसभा की 38 सीटों के लिए चार मार्च को हुए पहले चरण के मतदान में 84 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

Latest India News