A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU के हॉस्टल में मृत पाया गया मणिपुर का रहने वाला पीएचडी छात्र

JNU के हॉस्टल में मृत पाया गया मणिपुर का रहने वाला पीएचडी छात्र

दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में मणिपुर का एक छात्र हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया।

JNU Hostel- India TV Hindi
JNU Hostel

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में मणिपुर का एक छात्र हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। मणिपुर के जेआर फिलेमन राजा को हॉस्टल में उनके साथी छात्रों ने मृत अवस्था में पाया। पुलिस के अनुसार छात्र का शव यूनिवर्सिटी के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के कमरा नंबर 171 में पाया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम एशिया के विषय पर पीएचडी कर रहे इस छात्र को पिछले तीन दिन से कहीं देखा नहीं गया था। उन्होंने बताया, ''जब उनके कमरे से बदबू आने लगी तो छात्रों और सुरक्षा कर्मी ने जबरन दरवाज़ा खोला और उन्हें कमरे में मृत पाया।'' उनके शव को एम्स ले जाया गया है।

पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही है।

Latest India News