नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के अंदर चल रहा घमासान अब और बढ़ गया है। कुमार विश्वास के बयान के बाद मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा है कि कुमार विश्वास टीवी पर बयानबाजी करके कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ रहे हैं। उन्हें पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) में आकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह टीवी पर बयानबाजी से किसी तरह का सॉल्यूशन नहीं निकलनेवाला है। (कुमार विश्वास ले सकते हैं बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया से नाराज)
मनीष सिसोदिया ने कहा कि कुमार विश्वास मेरे बचपन के दोस्त हैं। मुझे बेहद दुख हुआ जब वे टीवी पर उन्हें इस तरह की बयानबाजी करते देखा। मनीष सिसोदिया कहा कि वे इसे पर्सनल लड़ाई बना रहे हैं। मनीष ने कहा कि इस पार्टी केवल मैंने, विश्वास ने और केजरीवाल ने नहीं खड़ी है बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं की वजह से यह पार्टी खड़ी हुई है। इसलिए उन्हें पार्टी के उचित फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि कल PAC की बैठक में उन्हें बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आए। अरविंद जी ने उनसे तीन-तीन घंटे बात की है। उन्हें खुद सोचना चाहिए कि टीवी पर इस तरह के बयान देकर वे किन लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं।
Latest India News