A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैंने आमिर खान को गद्दार नहीं कहा: मनोज तिवारी

मैंने आमिर खान को गद्दार नहीं कहा: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने आमिर खान पर कभी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की और ना ही उन्हें देशद्रोही कहा था।

manoj tiwari- India TV Hindi
manoj tiwari

नई दिल्ली: BJP सांसद मनोज तिवारी ने आमिर खान पर दिए आपत्तिजनक बयान से इनकार किया है। मनोज तिवारी ने आज कहा कि उन्होंने आमिर खान पर कभी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की और ना ही उन्हें देशद्रोही कहा था। मनोज तिवारी पर आरोप था कि उन्होंने आमिर खान के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और उन्हें देशद्रोही कहा था।

एक अखबार के हवाले से कहा गया है कि शुक्रवार को पर्यटन मंत्रालय की स्थायी समिति की बैठक हुई थी जिसमें सांसद मनोज तिवारी ने आमिर पर आपत्तिजनक बयान दिया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के सांसद के डी सिंह ने पर्यटन मंत्रालय से 10 दिनों के अंदर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।    

संसद की स्थाई समिति की बैठक में कांग्रेस सांसद सैलजा कुमारी ने अतुल्य भारत को लेकर मामला उठाया था। इसपर उन्होंने सरकार से पूछा था कि आमिर खान को हटाए जाने के बाद अब किसे नया एंबेसडर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने पूछा कि आमिर बिना पैसा लिए अतुल्य भारत कैंपेन से जुड़े थे लेकिन अब सरकार इसके लिए कितना पैसा खर्च करेगी। इसी बीच सांसद मनोज तिवारी गुस्से में उठे और कहा कि अच्छा हुआ आमिर को इस पद से हटा दिया गया..वो देशद्रोही हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि मैं सभ्य नागरिक हूं, मैं कभी ऐसे शब्द का इस्तेमाल नही कर सकता। आमिर खान के लिए मैंने कभी देशद्रोही शब्द कभी इस्तेमाल नहीं किया, कभी नहीं कहा, अगर किसी अखबार ने छापा है तो तुरत माफी मांगे।

हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने आमिर खान को अतुल्य भारत कैंपेन के ब्रांड एंबेसडर के पद से हटा दिया था। माना जाता है कि पिछले साल आमिर के असहिष्णुता पर बयान दिए जाने के बाद मंत्रालय ने ये कदम उठाया है।

Latest India News