मलकानगिरि: माओवादियों ने मलकानगिरि जिले में मंगलवार को एक आदिवासी व्यक्ति की हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति का अपहरण कर लिया। उन्हें संदेह था कि ये लोग कुडुमुलुगुमा इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान में पुलिस की मदद कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तड़के करीब 50 सशस्त्र माओवादियों का एक समूह उस गांव में घुसा और उस शिविर को निशाना बनाया जहां पास के एक इलाके के लोग रह रहे थे। इन लोगों ने नक्सल समस्या की वजह से अपने इलाके से भागकर उस शिविर में शरण ले रखी थी।
माओवादियों ने उन्हें धमकी देने के बाद 2 व्यक्तियों का अपहरण कर लिया जिसमें से रवि पुजारी का शव गांव के बाहर इलाके में पाया गया। उसका गला कटा हुआ था। वहीं नंदा गलोरी के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
Latest India News