A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोल्हापुर के शहीद का अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

कोल्हापुर के शहीद का अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हुए जवान राजेंद्र नारायण तुपारे को आज हजारों ग्रामीणों ने अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी।

martyr last rites performed in kolhapur- India TV Hindi
martyr last rites performed in kolhapur

मुंबई: पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हुए जवान राजेंद्र नारायण तुपारे को आज हजारों ग्रामीणों ने अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई गोलीबारी में तुपारे शहीद हो गए थे। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में शहीद जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को मुखाग्नि उनके 9 वर्षीय बेटे आर्यन ने दी।

शहीद जवान के सम्मान में गांव में दो दिन का स्वैच्छिक बंद रहेगा। बंद का उद्देश्य पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन किए जाने के खिलाफ विरोध जताना भी है। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल जो जिले के पालक मंत्री भी हैं उन्होंने शहीद को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया।

शहीद के शव को कल शाम विमान के जरिए बेलगांव लाया गया था जहां से आज उसे उनके पैतृक गांव लाया गया। राज्य सरकार ने शहीद के परिवार को 15 लाख र. की सहायता की घोषणा की है।

रविवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर और कृष्ण घाटी में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी जिसमें सेना के दो जवन शहीद हो गए थे और 5 अन्य घायल हो गए थे। घायलों में दो जवान, एक बीएसएफ का अधिकारी और दो महिलाएं हैं।

Latest India News