A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहीद सैन्य अधिकारी के पिता ने सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की

शहीद सैन्य अधिकारी के पिता ने सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की

कश्मीर में आज आतंकवादी हमले में शहीद हुए सेना के कैप्टन आयुष यादव के पिता ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि एक ठोस नीति के अभाव में ऐसी मौतें होती रहेंगी।

Kashmir attack- India TV Hindi
Kashmir attack

नयी दिल्ली : कश्मीर में आज आतंकवादी हमले में शहीद हुए सेना के कैप्टन आयुष यादव के पिता ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि एक ठोस नीति के अभाव में ऐसी मौतें होती रहेंगी। आयुष के पिता अरुण कांत यादव ने कहा, हम कब तक इस तरह अपने बच्चों की मौत होते देखते रहेंगे। उन्होंने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि वे ऐसे मामलों में नहीं बोलते। 

यादव ने कहा, जब हमारे सैनिक जवाबी कार्रवाई करते हैं, तब मानवाधिकार कार्यकर्ता शिकायत करते हैं। यह उनके लिए कुछ नहीं है...। उन्होंने कहा कि उनके दो रिश्तेदार सेना में मेजर हैं। अगर उनका पुत्र जीवित होता तो एक दिन वह भी मेजर बनता। यादव ने कहा, आप खुद ही देख सकते हैं कि देश में क्या माहौल है। जब तक ठोस नीति और कार्रवाई नहीं होगी, यह जारी रहेगा। लोग शहीद होते रहेंगे। इस पर अवश्य ही कुछ करना होगा। ऐसा किसी दूसरे के बच्चे के साथ नहीं होना चाहिए। 

Latest India News