A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, 10 रुपये में भरपेट खाना खाइए

चंडीगढ़ को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, 10 रुपये में भरपेट खाना खाइए

चंडीगढ़: तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी 10 रुपये में अब खाना मिलेगा। अन्नपूर्णा योजना के तहत चंडीगढ़ प्रशासन सार्वजनिक जगहों पर गरीबों और बच्चों तक खाना पहुंचाने की कोशिश करेगा।

annapurna rasoi in chadigarh- India TV Hindi
annapurna rasoi in chadigarh

चंडीगढ़: तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी 10 रुपये में अब खाना मिलेगा। अन्नपूर्णा योजना के तहत चंडीगढ़ प्रशासन सार्वजनिक जगहों पर गरीबों और बच्चों तक खाना पहुंचाने की कोशिश करेगा। इस योजना में दस रुपये में गरीबों को 6 रोटियां, सब्जी और अचार दिया जाएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ने इस योजना की शुरूआत की। इस कैंटीन में खाना बनाने के लिए हाईटेक मशीनों का इंतजाम किया गया है। मशीन के जरिए ही रोटियां बनाई जा रहीं हैं। खाना बनाने से लेकर पैकिंग बड़े ही साफ सफाई के साथ की जा रही है।

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने इस कदम को शानदार बताया और कहा कि इससे गरीबों और आम आदमी को भरपेट भोजन मिलेगा।

देखिए वीडियो-

Latest India News