A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर: SSB के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 9 जख्मी

श्रीनगर: SSB के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 9 जख्मी

श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके जकूरा में अर्धसैनिक बल एसएसबी के काफिले पर आज शाम आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस घटना में 9 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर है। एक जवान

terror attack- India TV Hindi
terror attack

श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके जकूरा में अर्धसैनिक बल एसएसबी के काफिले पर आज शाम आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस घटना में 9 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर है। एक जवान शहीद हो गया है।

SSB के जवान घनश्याम गुर्जर शहीद

एसएसबी के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं। एसएसबी के आईजी ऑपरेशंस दीपक कुमार ने बताया कि आतंकियों ने करीब 10 मिनट तक फायरिंग की। हमले में एसएसबी के जवान घनश्याम गुर्जर शहीद हो गए है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हमले के वक्त 600 राउंड गोलियां चली

पता चला है कि ये जवान इलाके की पेट्रोलिंग करके लौट रहे थे तभी आतंकियों ने इनकी गाड़ियों पर हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग की। 600 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं। सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

नौहट्टा में 15 अगस्त को हुई एक मुठभेड़ के बाद यह शहर में आतंकवादियों द्वारा किया गया पहला हमला है। नौहट्टा में हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक कमांडेंट की मौत हो गई थी और नौ अन्य कर्मी जख्मी हो गए थे।

Latest India News