A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कानपुर में नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर में नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर के पनकी इलाके में रहने वाली कक्षा 9 की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस छात्रा के साथ कथित तौर पर 5 युवकों ने गैंग रेप किया है। लड़की के साथ गैंग रेप करने वालों में एक बीटेक का छात्र भी शामिल है।

Representative Image | Pixabay- India TV Hindi
Representative Image | Pixabay

कानपुर: कानपुर के पनकी इलाके में रहने वाली कक्षा 9 की एक छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस छात्रा के साथ कथित तौर पर 5 युवकों ने गैंग रेप किया है। लड़की के साथ गैंग रेप करने वालों में एक बीटेक का छात्र भी शामिल है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबर के मुताबिक, बीटेक छात्र का हॉस्टल छात्रा के घर के पास ही है। छात्रा बीटेक के छात्र को जानती थी और दोनों में पहले से ही दोस्ती थी। मंगलवार को छात्रा स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। वहां से निकलने के बाद वह अपने दोस्त (बीटेक का छात्र) के साथ घूमने निकल गई। इसी दौरान लड़के ने लड़की को एक सुनसान जगह पर ले जाकर अपने दोस्तों के साथ लड़की का गैंग रेप किया। 

घटना के बाद पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर पनकी थाने में गैंग रेप की FIR दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया है। पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest India News