A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन द्वारा की गई बमबारी

अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन द्वारा की गई बमबारी

काहिरा: सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन द्वारा की गई बमबारी में बीते सात माह में 2,079 लोग मारे जा चुके हैं। यह जानकारी सीरिया में मानवाधिकार पर्यवेक्षक (एसओएचआर) ने गुरुवार को जारी

सात माह से जारी बमबारी...- India TV Hindi
सात माह से जारी बमबारी में 2000 मरे: सीरिया

काहिरा: सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन द्वारा की गई बमबारी में बीते सात माह में 2,079 लोग मारे जा चुके हैं। यह जानकारी सीरिया में मानवाधिकार पर्यवेक्षक (एसओएचआर) ने गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में दी। समाचार एजेंसी ऐफे ने एसओएचआर के हवाले से बताया, "इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में स्थित तेल संयंत्रों पर किए गए हमलों में 66 नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 10 बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं।"

गैर सरकारी संगठन ने बताया कि हवाई हमलों में हौम्स, अलेप्पो, अल-रक्का समेत कई अन्य राज्यों में 1,922 गैर सीरियाई आईएस आतंकवादियों की मौत हुई है, इसके अलावा नुसरा फ्रंट के 90 सदस्य भी मारे गए हैं। इसके अलावा एक हमले में आईएस का कैदी भी मारा गया था। वह प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक नागरिक सेना का सदस्य था।

Latest World News