A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 20 साल से ज्यादा अनुभवी प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ी, लॉ सेक्टर में ज्यादा अवसर

20 साल से ज्यादा अनुभवी प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ी, लॉ सेक्टर में ज्यादा अवसर

टाइम्स जॉब की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2017 में सीनियर प्रोफेशनल्स की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है जबकि कुल हायरिंग की रफ्तार में इस महीने 4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

Professionals- India TV Hindi
Image Source : PIXBAY Professionals

नई दिल्ली: टाइम्स जॉब की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2017 में सीनियर प्रोफेशनल्स की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है जबकि कुल हायरिंग की रफ्तार में इस महीने 4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। 20 साल के अनुभव वाले प्रोफेशन्ल्स की डिमांड में असाधारण बढ़ोतरी हुई है। टाइम्स जॉब की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2016 से इस वर्ग के लोगों की हायरिंग में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टाइम्स जॉब की रिक्रूटएक्स रिपोर्ट में ये बातें सामने आईं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक 2017 के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और मैन्यूफैक्चरिंग पर फोकस रहने की वजह से इन सेक्टर्स में सीनियर प्रोशेनल्स की डिमांड बढ़ने की संभावना है।

किस सेक्टर में डिमांड बढ़ी, किसमें घटी

  • 20 साल से ज्यादा अनुभव वाले सीनियर प्रोफेशनल्स की डिमांड 17 फीसदी बढ़ी 
  • फाइनांस और अकाउंट सेक्टर में प्रोफेशनल्स की डिमांड 12 फीसदी बढ़ी
  • लॉ और लीगल सर्विस सेक्टर में प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स की डिमांड 20 फीसदी बढ़ी
  • बायोटेक्नोलॉजी और फार्मास्यूटिकल प्रोफेशनल्स की डिमांड 24 फीसदी बढ़ी
  • फ्रेशर्स के लिए कठिन समय, फ्रेशर्स की डिमांड 10 फीसदी घटी
  • 2 साल से कम अनुभवी प्रोफेशनल्स की डिमांड में 7 फीसदी की कमी
  • बेंगलुरु एकमात्र मेट्रो जहां प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स की डिमांड 1 फीसदी बढ़ी
  • चंडीगढ़ में प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स की डिमांड 3 फीसदी बढ़ी
  • अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 12 फीसदी डिमांड बढ़ी

Latest India News