नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के करीब एक मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके इलाके को खाली करवा दिया है। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे वसंत कुंज के डीडी पार्क के सामने एक जिन्दा मोर्टार सेल मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पूरे इलाके को खाली करवा दिया गया।
दक्षिणी जिले के एडिशनल डीसीपी चिन्मय विश्वाल ने बताया कि किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी की वसंत कुंज में एक जिंदा मोर्टार सेल जैसी चीज लावारिस हालत में है। इसके बाद वसंत कुंज नॉर्थ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एनएसजी को भी सुचना दे दी ताकि वह इसे नष्ट कर सके।
वहीं इस मामले में जिले के बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक जांच में यह मोर्टार शेल पुराना लग रहा है। जिसे बम निरोधक दस्ते ने बम ब्लैंकेट में कवर कर लिया गया है।
Latest India News