A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: भोपाल-उज्‍जैन ट्रेन में ब्‍लास्‍ट, 12 यात्री घायल, तीन डिब्‍बे पटरी से उतरे

मप्र: भोपाल-उज्‍जैन ट्रेन में ब्‍लास्‍ट, 12 यात्री घायल, तीन डिब्‍बे पटरी से उतरे

शाजापुर /भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और धर्मनगरी उज्‍जैन के बीच चलने वाली एक लोकल ट्रेन में ब्‍लास्‍ट में कई लोगों के घायल होने की ख़बर है। मीडिया में आ रही प्रारंभिग खबरों के

Train, blast- India TV Hindi
Train, blast

शाजापुर /भोपाल:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और धर्मनगरी उज्‍जैन के बीच चलने वाली एक लोकल ट्रेन में ब्‍लास्‍ट में कई लोगों के घायल होने की ख़बर है।  प्रारंभिक खबरों के अनुसार इस ब्‍लास्‍ट में 12 लोग घायल हो गए है। 

ब्‍लास्‍ट से ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

भोपाल उज्‍जैन पैसेंजर ट्रेन के तीन डिब्‍बे पटरी से उतर जाने से भी कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। 

भोपाल उज्‍जैन ट्रेन ब्‍लास्‍ट बेहद शक्तिशाली बताया जा रहा है और जिस बोगी में ब्‍लास्‍ट हुआ, उसमें बड़ा छेद हो गया है।

भोपाल संभाग के जन संपर्क अधिकारी सिद्दीक़ी ने कहा कि विस्फोट का फिलहाल कारण पता नही चला है। गायलों को कालापीपल के सरकारी अस्पताल में दिकाल किया गया है।

 
मप्र के होम मिनिस्‍टर ने दिए जांच के आदेश

मप्र के होम मिनिस्‍टर ट्रेन ब्‍लास्‍ट के जांच के आदेश दे दिए है। भोपाल उज्‍जैन ट्रेन ब्‍लास्‍ट की घटना में सिमी का हाथ होने की संभावना से भी जताई गई है। गौरतलब है मप्र में सिमी का काफी प्रभाव सामने आता रहा है और मप्र पुलिस ने समय समय पर एक्‍शन लेते हुए सिमी से जुड़े गई लोगों को अरेस्‍ट कर केस भी चलाए है।

Latest India News