A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: मेकर चैम्बर में लगी भीषण आग, दो की मौत

मुंबई: मेकर चैम्बर में लगी भीषण आग, दो की मौत

दक्षिण मुंबई में आज सुबह सवेरे एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया आग मेकर चैम्बर की 20वीं मंजिल पर लगी जिसके बाद दस दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया।

Mumbai Fire- India TV Hindi
Mumbai Fire

मुंबई: दक्षिण मुंबई में आज सुबह सवेरे एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया आग मेकर चैम्बर की 20वीं मंजिल पर लगी जिसके बाद दस दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एक दमकलकर्मी ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं आग किन कारणों से लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि कफ परेड पर स्थित मेकर चैम्बर इमारत के ए विंग में यह आग सुबह छह बज कर करीब 37 मिनट पर लगी। उस समय लोग सो रहे थे। पुलिस तथा दमकलकर्मियों ने बताया कि आग में जल कर दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 11 लोगों को बचा लिया गया। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बताया जाता है कि आग पर काबू पा लिया गया है।

Latest India News