A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुस्लिम महिलाओं ने 3 तलाक मुद्दे पर BJP को वोट दिया : प्रसाद

मुस्लिम महिलाओं ने 3 तलाक मुद्दे पर BJP को वोट दिया : प्रसाद

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने BJP को इसलिए वोट दिया, क्योंकि भाजपा ने तीन तलाक का मुद्दा उठाया।

Triple Talaq- India TV Hindi
Image Source : PTI Triple Talaq

गांधीनगर: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने BJP को इसलिए वोट दिया, क्योंकि भाजपा ने तीन तलाक का मुद्दा उठाया। 

देश-विदेश की खबरें जानने के लिए क्लिक करें

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी अन्य दल या मायावती, डिंपल यादव और प्रियंका गांधी या किसी अन्य महिला नेता ने इस मुद्दे को नहीं उठाया, जिससे मुस्लिम महिलाएं परेशान थीं।

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह मुस्लिम महिलाओं के अधिकार का मुद्दा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमने चूंकि उनकी चिंता को अभिव्यक्ति दी, इसीलिए मुस्लिम महिलाओं ने हमें वोट दिया। भाजपा की उत्तर प्रदेश में जीत की यह मुख्य वजह बनी।" अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा, "राम मंदिर उसी जगह बनेगा जहां राम लला की मूर्ति स्थापित है।"

Latest India News